गोरखपुर। दिग्विजयनाथ (डीवीएन) पीजी कॉलेज में सत्र 2024-25 में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट dnpgcollege.edu.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन-पत्र भर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों में महाविद्यालय द्वारा मेरिट अनुसार प्रवेश होता है। बीसीए का प्रवेश महाविद्यालय द्वारा सीधे किया जाएगा। प्रवेश संबंधी सभी सूचनाएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्घ हैं। संवाद