फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थप्पड़ मारने से नाराज मजदूर ने दूसरे को कुल्हाड़ी से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट इलाके का मामला, डीएम उर्फ विजय अग्रहरि के रूप में हुई मृतक की पहचान
विज्ञापन

रुपये को लेकर हुए विवाद में आरोपी को मारा था थप्पड़, अमरूद मंडी चक्कर अव्वल में अगल-बगल रहते थे दोनों
गोरखपुर। राजघाट क्षेत्र में थप्पड़ मारने से नाराज मजदूर ने साथी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह मकान की छत पर मजदूर का शव मिला। सिर में कुल्हाड़ी धंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने छानबीन के बीच कुछ ही घंटों में आरोपी को राजघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
राजघाट पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सिकरीगंज दुधरा चौराहा निवासी डीएम उर्फ विजय अग्रहरि (32) के रूप में हुई। वहीं आरोपी की पहचान सिकरीगंज के डकवा बाजार निवासी रमेश निषाद के रूप में हुई। दोनों राजघाट क्षेत्र के अमरूद मंडी चकरा अव्वल में अगल-बगल रहते थे। साथ में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


डीएम उर्फ विजय अग्रहरि के भाई योगेंद्र ने राजघाट थाने में तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया है। योगेंद्र ने बताया कि छोटा भाई विजय अग्रहरि 15 साल से अमरूद मंडी चकरा अव्वल में किराए के घर में रहकर मजदूरी करते था। रविवार रात में मकान मालिक ने बताया कि रात में छत पर सोने गया तो देखा कि विजय का शव लहूलुहान हाल में पड़ा था। उसके सिर में कुल्हाड़ी धंसा हुआ था।
उसने बताया कि विजय और रमेश का रविवार को दिन में मजदूरी के पैसे को लेकर आपस में विवाद हुआ था। तब विजय ने रमेश को दो-तीन थप्पड़ मारा दिया था। इससे नाराज आरोपी ने कहा था-सुबह का सूरज नहीं देखने दूंगा। रात में सोते किसी समय समय छत पर आकर रमेश ने विजय की कनपटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। राजघाट थाने की पुलिस ने आरोपी रमेश को बगल में स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

वर्जन
राजघाट क्षेत्र में मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें