फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 14 को राजभवन में प्रतिभा दिखाएंगे आनंद व सोनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजभवन में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए तृतीय चरण की प्रतियोगिता बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। इसमें गोरखनाथ आयुष विवि की सोनाली प्रथम व एमएमएमयूटी के आनंद कन्नौजिया द्वितीय रहे। ये दोनों विजेता 14 अप्रैल को राजभवन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के विश्वविद्यालयों के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय इस भाषण प्रतियोगिता का तीसरा चरण बुधवार को डीडीयू में हुआ। इसमें डीडीयू, एमएमएमयूटी, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, नरेंद्र देव कृषि विवि अयोध्या व लोहिया अवध विवि के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि देश की समग्र एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने में संविधान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की संकल्पना सामाजिक एवं प्रौद्योगिकी विकास के सामंजस्य से फलीभूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के भाषणों को प्रकाशित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें