फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : चार बेड आईसीयू व दो ऑपरेशन थिएटर का होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर में नई सुविधाओं का उद्घाटन मंगलवार को सुबह नौ बजे प्रभारी कार्यकारी निदेशक डॉ प्रो. अजय सिंह करेंगे। इसके बाद गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधा और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अरुप मोहंती ने बताया कि ट्रामा एंड इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वर्तमान सुविधाओं को बढ़ाना जरूरी है। नई व्यवस्था यह बनाई गई है कि कोई मरीज संसाधन के अभाव में न लौटाया जाए। इसके लिए चार बेड एनेस्थिसियोलॉजी क्रिटिकल केयर यूनिट और दो नए ऑपरेशन थिएटर शुरू किए जाएंगे।

पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रही है तैयारी
एम्स में कार्निया ट्रांसप्लांट और दंत रोग विभाग में नई सुविधाओं का उद्घाटन होना है। उम्मीद है कि 29 अक्तूबर को प्रधानमंत्री दिल्ली एम्स से ही ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके लिए गोरखपुर एम्स में भी तैयारी चल रही है। प्रभारी कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह इसकी तैयारी के लिए सोमवार को गोरखपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें