फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष विवि के उद्घाटन के बाद सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर आएंगी राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी बोले-राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की भव्य अगवानी करेगी गोरक्षनगरी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर तैयारियां जांचीं
गोरखपुर। आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू विश्वविद्यालय से सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर आएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक राष्ट्रपति के रूट का जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि गोरक्षनगरी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की भव्य अगवानी करेगी।
मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन भटहट के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
30 जून और एक जुलाई को राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर तक तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 जून को एम्स गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।
विज्ञापन

अगले दिन एक जुलाई को वह भटहट के पिपरी में बने राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण और सोनबरसा बालापार में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। अब तक दिख रही तैयारियों के अनुसार, राष्ट्रपति सभी कार्यक्रम स्थलों पर सड़क मार्ग से जाएंगी।

सीएम खुद निकले रूट विजिट पर, तैयारियां परखीं
शुक्रवार को आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, करीमनगर चौराहा, झुंगिया मोड़, मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए आयुष विश्वविद्यालय आए। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बार फिर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हिदायत दी कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। आयुष विश्वविद्यालय में निरीक्षण के दौरान कुलपति, कई जनप्रतिनिधि, प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
सुबह आयुष विश्वविद्यालय जाने से पूर्व गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग पूरी जिम्मेदारी से राष्ट्रपति के कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुट जाएं।
विज्ञापन

बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें