गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के तौर पर भागीदारी कर रहे तीन नेता बृहस्पतिवार को टाउनहाल के पास धरने पर बैठ गए। प्रत्याशियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर गनर मुहैया कराने की मांग की। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने धरना दे रहे तीनों प्रत्याशियों को दो-दो गनर उपलब्ध करवा दिए।
धरने पर बैठे निर्दल प्रत्याशी पिन्टू साहनी, नफीस अख्तर और सुधांशु ने बताया कि 21 मई से ही सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा था कि यदि किसी प्रत्याशी को सुरक्षा की आवश्यकता है तो वह अवगत करा दे। 21 मई को लिखित आवेदन भी दे दिया था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे थे। जब अधिकारियों हमारी बात नहीं सुनी तो हम लोगों को प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा। जिसके बाद गनर मिले हैं।