फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार इलाके के रायगंज का मामला, दो दिन पहले भी पत्नी से हुई थी कहासुनी, बच्चे को लेकर चली गई थी मायके
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज में 28 वर्षीय युवक मंजेश पासवान ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात मायके गईपत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे मंजेश की मां कमरे में गईं तो शव लटकता देख कर शोर मचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

रायगंज निवासी मंजेश की बुधवार को पत्नी प्रार्थना देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बृहस्पतिवार सुबह वह बच्चे को लेकर मायके चौरीचौरा के चकिया चली गईं। शुक्रवार शाम मंजेश गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में गया था। बताया जा रहा है कि वहां से घर आते समय फोन पर बातचीत करने के दौरान पत्नी प्रार्थना देवी से फिर कहासुनी हो गई। घर आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह उसकी मां कमरे में गई तो बेटे का शव पंखे से साड़ी के फंदे से झूल रहा था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह पेंट पॉलिश का काम करता था। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें