फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लैब टेक्निशियन से लूटपाट में चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। महराजगंज के सिकंदरा जीतपुर निवासी राजेंद्र प्रजापति से मारपीट कर लूटपाट के आरोपी चार बदमाशों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पहचान महाराजपुर के फरेंदा भारी बैसी निवासी गणेश पासवान, कैंपियरगंज के शिवलहिया लाला टोला निवासी नीरज पाल व चौमुखा निवासी निखिल तुरहा और संतकबीरनगर के प्रिंस तुरहा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का मोबाइल, 4220 रुपये व दो बाइकें बरामद की हैं। पीड़ित ने मामले में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जुलाई की राजेंद्र रात करीब 9.30 बजे ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में हड़हवा पुल के आगे बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनके जेब से 9540 रुपये और मोबाइल लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें