फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिलावटखोरी तो है ही...वजन में भी हो रही घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खरीदारी करते समय मिलावट ही नहीं, घटतौली पर भी नजर रखें। महीने भर में घटतौली के 55 मामले पकड़े गए हैं, जिनमें सर्वाधिक 21 मामले मिठाई की दुकानों के हैं। बाट माप विभाग की तरफ से ग्राहकों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि सामान खदीदते समय बाट-माप को चेक करें। इसके अलावा मिठाई के डिब्बे का वजन कराकर उतनी मिठाई भी लें।
विज्ञापन

जिला बाट माप अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि एक महीने में गोरखपुर शहर समेत चौरीचौरा, पिपराइच, सहजनवां में जांच की गई है। इस दौरान मिठाई की 21, सराफा की 12 , बेकरी की 15 और पेंट की पांच दुकानों पर बाट माप में गड़बड़ी पकड़ी गई है। एक साल में नाप-तौल की कमी के मामले में 346 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लाख 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें