फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए छह अस्थायी पोखरे तैयार, नगर निगम की तैयारी शुरू

Mon, 28 Oct 2024 06:28 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
क्रेन से सफाई करते नगर निगम के सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली बाद होने वाली मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एकला बंधे पर बने अस्थाई पोखरों की सफाई शुरू हो गई है। बंधे पर चार और महेसरा एवं डोमिनगढ़ में एक-एक पोखरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इन्हीं अस्थाई पोखरों में भगवान गणेश और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था। एकला बंधे पर ऊपर की तरफ एक पोखरा बनाया गया है जहां पर छोटी मूर्तियां विसर्जित होंगी। हालांकि, लक्ष्मी पूजन में नवरात्र की तुलना में कम मूर्तियां रखी जाती हैं। सोमवार को एकला बंधे पर तीन पोकलेन से पोखरों की सफाई जारी थी।

इन पोखरों तक सुगमतापूर्वक जाने के लिए एप्रोच मार्ग दुरुस्त कर बैरिकेडिंग का काम किया जा रहा है। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने कहा कि पोखरे तैयार हैं उनकी सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें