फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाट और बिरयानी समेत चार खाद्य सामग्रियों में मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर से लेकर इस साल फरवरी तक के हैं ये नमूने
विज्ञापन

गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से जनवरी में लिए गए चाट, बिरयानी व दो अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें मिलावट की पुष्टि हुई है। बिरयानी और चाट में खराब मसाले की वजह से रिपोर्ट में मिलावट आई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग अब लगातार नमूने जांच के लिए भेज रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीते 15 जनवरी को बक्शीपुर के स्टार बिरयानी सेंटर से चिकन बिरयानी का नमूना लिया गया था। वहीं, 27 जनवरी को विक्की चाट भंडार बेतियाहाता से चाट का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। तुर्कमानपुर के मोहम्मद फुरकान की दुकान से 28 दिसंबर 2024 और बड़हलगंज के सदाचारी जायसवाल की दुकान से 25 अक्तूबर को नमूने लिए गए थे। इन सभी नमूनों की रिपोर्ट अब मिली है, जिनमें मिलावट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें