फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेतिया एस्टेट की जमीन की निगरानी को बिहार से प्रशासक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता एस्टेट की जमीन की निगरानी के लिए बिहार सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिया है। बिहार में सहायक बंदोबस्त अधिकारी बद्री गुप्ता को तैनाती दी गई है, उन्होंने अपना कामकाज भी संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन और राजस्व अधिकारियों से मिलकर बेतिया एस्टेट की जमीनों के बारे में जानकारी भी ली है।
विज्ञापन


राजस्व परिषद के चेयरमैन केके पाठक ने तीन नवंबर को गोरखपुर के प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर बेतिया एस्टेट की संपत्तियों की निगरानी के बारे में चर्चा की थी। उन्हें राजस्व अधिकारियों ने पूरी लिस्ट सौंपकर जमीन के बारे में जानकारी दी थी। सात एकड़ जमीन पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से कब्जा कर मकान बनवाकर रहने की बात आई।
इस पर प्रशासन ने सुझाव दिया कि काबिज लोगों को ही सर्किल रेट से बढ़ाकर मुआवजा लेकर जमीन दे दिया जाए। सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि खतौनी के आधार पर जमीनों का ब्योरा जुटा रहे हैं। जो जमीनें खतौनी में नहीं चढ़ी है, उसे अपडेट कराया जाएगा। इसके बाद जैसा निर्देश राजस्व परिषद से मिलेगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें