फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सबसे ज्यादा टीबी रोगी तलाशे, सिद्धार्थनगर सूबे में अव्वल

Tue, 19 Nov 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आकांक्षी जिले में अधिक संख्या में टीबी मरीजों वाले जिले में वैसा ही काम हुआ जैसी आवश्यकता है। यहीं कारण है कि टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान में टीबी रोगियों की खोजबीन सहित सभी नौ बिंदुओं में जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान मिला है। कभी 75वें स्थान पर रहने वाला जिला अब पहले स्थान पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर जिले के 196 गांवों को टीबी मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। 49 दिन के अभियान में टीबी के मरीज ढूंढ़े जा रहे हैं, उनका इलाज कराया जा रहा है ताकि उनसे अन्य लोगों को संक्रमण का जोखिम न रहे। जिला टीबी रोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमएन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में इस वर्ष 4511 क्षय रोगियों को खोजने का लक्ष्य दिया गया था।
जिसमें विभाग के कुशल कर्मचारियों ने जिले में 4299 मरीजों को चिह्नित किया। जबकि वर्तमान समय में जिले में 4393 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2023 में 10 ब्लॉक में एक-एक गांव टीबी मुक्त भी पाए गए हैं। उन गांवों में महात्मा गांधी की प्रतिमा को देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें