आदित्या और रिद्धिमा की जोड़ी ने पलक व संघमित्रा की जोड़ी को सीधे सेट में हराया
मिक्स डबल में उपविजेता रहीं आदित्या व कपिल की जोड़ी
गोरखपुर। कानपुर में पांच से आठ जुलाई के बीच आयोजित योनेक्स सनराइज यूपी अंडर-19 स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में रविवार की रात खेले गए महिला डबल्स के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की आदित्या यादव विजेता बनी हैं।
आदित्या अपनी जोड़ीदार रिद्धिमा के साथ खेलते हुए आगरा की पलक यादव व संघमित्रा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-12 और 21-15 से पराजित कर विजेता बनीं। वहीं मिक्स डबल्स में भी आदित्या अपनी जोड़ीदार कपिल के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनीं।
आदित्या की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीडा संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, नरसा महासचिव पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, रेलवे के बैडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ यादव व संजीत प्रधान, क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर और बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनकेश्वर नाथ पांडे व सचिव राजित श्रीवास्तव, रिमी चंद्रा और अजित सिंह ने बधाई दी है।