फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्राम पंचायतों की सीटों पर नहीं हुआ बदलाव, 2022 के परिसीमन ही जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन को भेजी गई रिपोर्ट, निकाय चुनाव के क्षेत्र विस्तार के बाद कम कर दी गई थीं सीटें
विज्ञापन

अब शासन के आदेश का इंतजार
गोरखपुर। जिले में ग्राम पंचायत की सीटों में कोई बदलाव नहीं होगा। जिला प्रशासन ने परिसीमन की सूचना जीरो करके भेज दी है। जिले में 1,275 पंचायत सीटें ही रहेंगी। हालांकि अब शासन को इस पर विचार करना है। जिला प्रशासन को शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

शासन ने सभी जिलों से पंचायत परिसीमन की सूचना मांगी थी। शासन ने आदेश में ऐसी पंचायतों को शामिल करने के लिए कहा था जो निकाय विस्तार में प्रभावित हुई हों। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 2022 में निकाय का विस्तार हुआ था। इसमें गोरखपुर की 21 पंचायतें खत्म हो गई थीं। कहा कि उस समय ही पंचायतों का परिसीमन कर दिया गया था। अब जिले में 1,275 पंचायत बची हैं। शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। अब शासन को ही निर्णय करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें