सिकरीगंज थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के दुघरा चौकी अंतर्गत कुंवरपार गांव में शुक्रवार की देर रात तीन बदमाशों ने एक महिला के गले पर चाकू सटाकर गहने लूट लिए। महिला के भसुर ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कुंवरपार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय नारायण मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सभी लोग घर में मौजूद थे। इसी बीच छोटे भाई जनार्दन मौर्य की पत्नी मीना देवी घर की चहारदीवारी के पास हाथ धुल रही थीं। आरोप लगाया कि इसी दौरान तीन बदमाश आए और मीना का मुंह रुमाल से दबाकर गले पर चाकू सटा दिया। उसके बाद सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, सोने की माला, अंगूठी और सोने का कंगन छीनकर भाग गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित ने दुघरा चौकी पर तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।