फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेड़ काटने से मना करने पर पत्नी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित किया गया विसरा
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बघाड़ महदेवा निवासी फागू ने अपने ही गांव के दो लोगों पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जबकि, घटना के दिन पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने पर मौत की वजह स्पष्ट नहीं आई। पुलिस ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन

बघाड़ गांव के महदेवा टोला निवासी फागू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 15 जून की शाम चार बजे गांव के एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ मिलकर मेरा निजी पेड़ को काटने लगे। जब पत्नी सुभावती ने पेड़ काटने से मना किया तो वह व्यक्ति और उसका बेटा अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। इसके बाद दोनों ने पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना की साजिश में उस व्यक्ति की पत्नी के अलावा उसकी बेटी भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का कोई निशान या मौत के कारण का स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए विसरा को सुरक्षित किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें