फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवरात्र में प्रसाद वितरण के दौरान आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विजयदशमी और नवरात्रि के अवसर पर आनंद कॉम्प्लेक्स परिसर में प्रसाद वितरण के दौरान धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाले गोरखपुर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवा समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार चौरसिया का कहना है कि अष्टमी के दिन प्रसाद में जानबूझकर लहसुन और प्याज मिलाने का प्रयास किया गया। जिस जगह प्रसाद तैयार किया गया वहां सालभर मुर्गा काटकर बिरयानी बनाई जाती है। उनका कहना है कि यह केवल गलती नहीं, बल्कि एक साजिश थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने सोशल मीडिया और बैठक के माध्यम से बताया कि इस तरह के कृत्य पहले भी संगठन और मार्केट के माहौल को बिगाड़ने के लिए किए जा चुके हैं, जैसे नूपुर शर्मा के बयान पर विवाद और खुलेआम हिंदुओं को धमकी देना। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे और मार्केट को राजनीति का प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नवीन कुमार चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बड़ी बैठक के लिए आमंत्रित किया और स्पष्ट किया कि अब तक चुप रहने के बावजूद अब वे अपने मार्केट और त्योहारों की आस्था को खराब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें