फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी का गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी छह माह से शादी का झांसा देकर किशोरी से बना रहा था संबंध
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भिजवाया जेल
गुलरिहा। हरसेवकपुर में शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा गर्भपात की कोशिश में किशोरी की तबीयत बिगड़ गई जो गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले के खुदरहवा पिपरा निवासी आरोपी मंजेश का परिवार गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला लक्ष्मीपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। पास में ही महराजगंज के सिंदुरिया क्षेत्र के दूसरे गांव की एक महिला परिवार सहित रहकर मजदूरी करती है। महिला का आरोप है कि मंजेश छह महीने से उसकी 14 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई। आरोपी गर्भपात कराने के लिए किशोरी को अपने गांव ले गया। वहां किसी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर खिला दी। दवा खाने के बाद किशोरी को रक्तस्राव होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर किशोरी की मां उसे इलाज के लिए ले गई तो डॉक्टरों ने पुलिस से संबंधित मामला बताते हुए थाने भेज दिया। किशोरी की मां ने शुक्रवार की शाम गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गर्भपात की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें