फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हैंडबाॅल: गोरक्षनगरी में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 23 मई से होगी पहली बार होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता, तैयारियों में जुटा हैंडबॉल संघ
विज्ञापन




गोरखपुर। नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप की मेजबानी पहली बार गोरक्षनगरी को मिली है। यह आयोजन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 23 से 26 मई के बीच होगा। इसमें पुरुष वर्ग में देश की 10 और महिला वर्ग में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसको लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं।



राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता (36वां फेडरेशन कप) को लेकर सिर्फ हैंडबाल संघ ही नहीं, बल्कि खेल प्रेमियों में भी काफी उत्साह है। मैच के दौरान ग्राउंड दर्शकों से भरा रहे, इसलिए हैंडबॉल संघ की ओर से शहर में इसका प्रचार-प्रसार करने के साथ ही आमजन को भी सूचना देने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देशभर से पुरुष और महिला टीमें गोरखपुर पहुंचेंगी। खिलाड़ियों को यहां किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हैंडबाल संघ तैयारियों में जुटा है। खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर उनके खाने-पीने व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था हैंडबाल संघ की ओर से की जा रही है। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर इंडोर स्टेडियम में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।



........



यहां की टीमें करेंगी प्रतिभाग



प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भारतीय रेलवे, केरल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, आंध्र प्रदेश, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ की टीमें भाग लेंगी। महिला वर्ग में भारतीय रेलवे, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, बिहार और केरल की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन




वर्जन



प्रतियोगिता 23 से 26 मई के बीच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। तैयारियों जोरशोर से चल रही हैं। इसमें प्रतिभाग करने के लिए देशभर की 18 टीमें गोरखपुर पहुंचेंगी। प्रतियोगिता की सफलता के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने की तैयारी की जाएगी।



- डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, महासचिव, यूपी हैंडबाल संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें