फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्या की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव पुलिस को मिली कामयाबी
विज्ञापन

बांसगांव। हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे गुआर निवासी शुभनारायण को बांसगांव पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया। हालांकि इस मामले में नामजद पिता और तीन पुत्र अभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

बभनौली के रहने वाले मो. सादिक ने बांसगांव थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 13 दिसंबर 2024 को वह अपने भाई राशिद के साथ बांसगांव कस्बा निवासी सागर सिंह के घर पहुंचा था। यहां पर पुरानी रंजिश को लेकर गुआर निवासी विजय बहादुर उर्फ जीतन अपने तीन पुत्र व तीन अज्ञात के साथ पहुंचे और लाठी-डंडे से पीटने लगे। सिर में चोट लगने से उनका भाई राशिद बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को सीएचसी बांसगांव पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। कई दिनों तक उसका उपचार चलता रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो तीन अज्ञात में शुभनारायण का भी नाम सामने आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें