फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। ग्राम सभा डेमुसा के बिचला गांव में सास राजपती देवी (60) की हत्या मामले में उनकी बहू सीमा को पुलिस ने सोमवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को शाम करीब 4 बजे छोटी बहू सीमा ने सास राजपती देवी (60) के साथ मारपीट की। आरोप है कि सीमा ने सास के बाल पकड़कर उन्हें पटक-पटक कर घायल कर दिया। घटना के बाद राजपती देवी कोमा में चली गईं। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 15 जुलाई को बड़ी बहू प्रभा देवी ने सीमा के खिलाफ गगहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सीमा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था। 20 जुलाई की रात राजपती देवी की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद थाना प्रभारी सुशील कुमार चौरसिया ने मामले में गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर सोमवार सुबह 10:35 बजे आरोपी सीमा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें