फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम और पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। सीएम योगी व पीएम मोदी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी मोहम्मद सागिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर ग्राम पंचायत के महुअवा टोला निवासी मोहम्मद सागिर ने विगत दिनों पोस्ट किया था।केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सागिर ने सोशल मीडिया पर असदुद्दीन ओवेसी के साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की एडिट फोटो कर आपत्तिजनक स्टेटस लगाया था। यह तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीण और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने स्क्रीनशॉट गुलरिहा पुलिस को भेजा था। गुलरिहा थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सागिर को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट से समाज में सांप्रदायिक और राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते समय सतर्क रहें और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें