रुस्तमपुर ढाले के पास फ्लाईओवर के पिलर संख्या छह के समीप हुई घटना
सिकरीगंज। राजघाट थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर ढाले के पास फ्लाईओवर के पिलर संख्या-6 के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह पैदल ही बीएड की परीक्षा देने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी है।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बुधनापार गांव के निवासी प्रदीप दुबे (32) बीएड की परीक्षा देने गोरखपुर आया था। बताया जा रहा है कि महेवा में टैक्सी से उतरकर पैदल ही सेंटर पर जा रहा था। अभी वह गोरखपुर-रुस्तमपुर ढाले के पास फ्लाईओवर के पिलर संख्या-6 के पास पहुंचा था कि रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। बता दें कि प्रदीप दुबे इलाहाबाद में रह कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी करता था। प्रदीप के पिता गांव में किसान हैं। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। भाई संदीप दुबे और दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।