फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशाें ने मंगलवार देर रात चलती बाइक से मार दी थी गोली
विज्ञापन

डॉक्टरों ने गोली के शरीर में फंसे होने की जानकारी दी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिहोरवा चौराहे के पास सोमवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने प्रतापपुर गांव निवासी राजनीत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। पहले चोट का कारण स्पष्ट नहीं था लेकिन मेडिकल जांच में गोली लगने की पुष्टि हुई। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। मजनू चौकी अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि उनका बेटा राजनीत सिंह सिहोरवा बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर गोली मार दी और भाग निकले। गोली लगने के बाद राजनीत सड़क पर गिर पड़ा। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जंगल कौड़िया भिजवाया, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जांच में पता चला कि युवक को लगी गोली अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है। घायल राजनीत ने होश में आने पर बताया कि चिलुआताल के मानबेला भटोलिया निवासी जयबहादुर के बेटे राजन और हरिराम के बेटे अखिलेश उर्फ गुल्लू ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घायल युवक की मां की तहरीर पर के आरोपियाें के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- विवेक तिवारी, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें