फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल को गंदा करते युवक ने बनाया वीडियो, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, बढ़ा रहा हूं हरियाली
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल किनारे एक पेड़ के पास पेशाब करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम रील पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है कि ताल किनारे हरियाली बढ़ा रहा हूं। वायरल वीडियो को देख लोग इस कृत्य पर नाराज भी हैं। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो को पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की है। गोरखपुर पुलिस की मीडिया सेल ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए रामगढ़ताल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है। अब पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक रील में युवक लक्जरी कार से हाॅफ पैंट और टी-शर्ट में उतरता है। कार के अंदर पहले सिर डालकर अन्य दोस्तों से मजाक कर रहा है। इसके बाद ताल किनारे सुंदरता बढ़ाने के लिए लगी रेलिंग को कूदकर झील के पास पहुंचता है। वहां लगे पेड़ के नीचे हंसते हुए वह पेशाब करने लगता है। पास खड़ा उसका दोस्त इसका वीडियो बनाता है। वीडियो में लिखा है कि अपने शहर को हरा और साफ रखिए। सूखे पौधों को पानी देने में मदद कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स पर श्याम दुबे ने वीडियो डालकर पुलिस व प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि गोरखपुर प्रशासन कृपया ध्यान दे। यह महाशय जो बड़े मनबढ़ किस्म के लग रहे हैं, जो मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नौका विहार को सार्वजनिक रूप से गंदा करने में लगे हैं। इस जगह का मनबढ़ युवक ने सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ाया है। कार के नंबर के आधार पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें