फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट की चपेट में आई मां और भाई को बचाने में गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला कस्बे का मामला, दो माह पहले ही युवक की हुई थी शादी
विज्ञापन

गोला। कस्बा के वार्ड संख्या 14 में करंट की चपेट में आए भाई और मां को बचाने में मोनू निषाद (20) की मौत हो गई। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी मां और भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

थानाप्रभारी गोला अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार देर शाम मोनू निषाद का छोटा भाई शैलू टुल्लू पंप लगे हैंडपंप से पानी निकाल रहा था। तभी केबल कटा होने से वह करंट की चपेट में आ गया। बेटे की चीख पुकार सुनकर मां भगवानी देवी बचाने आईं वह भी करंट की चपेट में आ गईं। भाई व मां की चीख पुकार सुनकर मोनू बचाने के लिए उन्हें तार से छुड़ाने लगा। मां और भाई तो छूट गए, लेकिन वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टराें ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि शैलू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने मोनू की मां की हृदय संबंधी रोग होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि जून माह में ही मोनू शादी हुई थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह घर पर ही रहता था। पिता मजदूरी करते हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना था कि बहू के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें