फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निगम के हर जोन में बनेगा एक आत्मनिर्भर वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रैंकिंग पाने की दिशा में नगर निगम कार्य कर रहा है। इसको लेकर निगम ने एक नई पहल की है। निगम के सभी 10 जोन से एक-एक वार्ड को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर वार्ड का उद्देश्य वार्ड को कचरा शून्य करना है। वार्ड से रोजाना उत्सर्जित गीले-सूखे कचरे का प्रबंधन उसी वार्ड की परिधि में करना होता है, ताकि वार्ड का कचरा वार्ड के बाहर न जाए। आत्मनिर्भर वार्ड से उत्सर्जित सूखे कचरे के निपटान के लिए यह प्रयास किया जाता है कि एकत्रित सूखे कचरे का पुनर्चक्रण किया जाए अथवा पुन: उपयोग लायक उसको व्यवस्थित किया जाए। अवशेष सूखे कचरे का निपटान नजदीकी एमआरएफ सेंटरों पर भेज कर किया जाता है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अपील की कि अपने घरों में ही गीले कचरे का निपटान कर जैविक कंपोस्ट उत्पादित करें। सामुदायिक उपयोग के लिए सामुदायिक कंपोस्टर का उपयोग कर जैविक कंपोस्ट तैयार करने में मदद करें, ताकि आपके आसपास रोपित पेड़ पौधों को स्वस्थ खुराक मिल सके और आपको अपने आसपास के क्षेत्र को पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिल सके। अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित रखने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें