फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाल्ट से सूर्यकुंड उपकेंद्र का एक फीडर बंद, 1500 घरों की बिजली गुल

सार

गोरखपुर के सूर्यकुंड उपकेंद्र के फीडर की 11 केवी केबल में रात 9 बजे फाल्ट आ गया। इससे सुभाष चंद्र बोस नगर की 1500 घरों की बिजली चली गई। निर्माण कार्य के दौरान केबल कटने से यह समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। शहर के सूर्यकुंड उपकेंद्र के फीडर से निकलने वाली 11 केवी केबल में बृहस्पतिवार रात 9 बजे फाल्ट हो जाने से फीडर बंद हो गया। इससे सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी के लगभग 1500 घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बिजली अधिकारियों ने फीडर के संचालन की कोशिश की लेकिन फाल्ट के कारण बार-बार ट्रिप होने से उपभोक्ताओं को देर रात तक बिजली नहीं मिल सकी। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना था कि भूमिगत केबल में कहीं फाल्ट की आशंका जताई जा रही है, जिससे फीडर लोड नहीं ले पा रहा है और ट्रिप कर जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से फाल्ट खोजा जा रहा था। बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि रात 9 बजे से यह परेशानी हुई है। निर्माण कार्य करने के दौरान केबल कटने से यह समस्या हुई है। दूसरे केबल से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें