फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले में लगेंगे 75 हजार सोलर पावर प्लांट

Sat, 17 Aug 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जनपद में 75000 ऑन ग्रिड सोलर पाॅवर प्लांट संयंत्र स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको पूरा करने के लिए यूपीनेडा, नगर निगम, विकास भवन के विभिन्न विभागों और वेंडर के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना एवं मुख्य परियोजना अधिकारी यूपीनेडा की ओर से 20 ई-रिक्शा को योजनाओं के प्रचार के लिए हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागोें को योजनाओं कि बारीकियों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को कुल एक लाख सोलर रूफ-टॉप पाॅवर प्लांट स्थापना का लक्ष्य आवंटित किया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण आवेदन तथा स्थापना कि सघन समीक्षा के निर्देश दिए हैं। नगर निगम में आयोजित बैठक में पार्षदों को योजनाओं कि जानकारी दी गई तथा उन्हें सर्वप्रथम अपने घर पर रूफ-टॉप सोलर पाॅवर प्लांट स्थापित कराने का आवाह्न अपर नगर आयुक्त ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें