गोरखपुर। पूर्वांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि एमएसपी पर खरीदे गए धान का वह लोग कुटाई कर सरकार को देते हैं। लेकिन, उन लोगों का भुगतान अब तक नहीं किया गया। इससे उन लोगों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। बैंक से कर्ज लेकर लोगों ने मिल लगवाई है। ब्याज लगातार बढ़ने से उन लोगों की स्थिति खराब होती जा रही है। तमाम मिलर्स बर्बादी के कगार पर पहुंच गए है।
मिलर्स का कहना है कि धान की कुटाई कराकर उसकी जानकारी ऑनलाइन दे दी गई है। लेकिन, विभाग की ओर से उन लोगों के भुगतान में रुचि न लेने से उनकी स्थिति बदतर होती जा रही है। यदि यही हाल रहा तो कई मिलर्स आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस अवसर पर श्रवण कुमार गुप्ता, शिवनाथ कसौधन, शैलेंद्र जायसवाल, रामअवतार , सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, जनार्दन सिंह, दिनेश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सहित अन्य कई मिलर्स उपस्थित थे।