डीडीयू के वैज्ञानिकों में 16 प्राकृतिक विज्ञान, 7 सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी, 6 कृषि एवं वानिकी विभाग के
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 75 वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय एडी साइंटिफिक इंडेक्स 2025 में शामिल किया गया है। यह इंडेक्स शोधकर्ताओं की वैज्ञानिक उत्पादकता, उद्धरण प्रभाव और एच- इंडेक्स के आधार पर उनकी वैश्विक रैंकिंग तय करता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह रैंकिंग संस्थान की उत्कृष्ट शोध संस्कृति, बहुविषयक अनुसंधान और नवाचार की सशक्त परंपरा को दर्शाती है। रैंकिंग में शामिल वैज्ञानिकों में 16 प्राकृतिक विज्ञान, 7 सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी, 6 कृषि एवं वानिकी और शेष चिकित्सा विज्ञान, भौतिकी, जीवन विज्ञान और पर्यावरणीय अध्ययन जैसे विविध क्षेत्रों से हैं। रैंकिंग में विश्वविद्यालय के शीर्ष तीन वैज्ञानिक प्राणिशास्त्र विभाग के डॉ. रवि कांत उपाध्याय (प्राणिशास्त्र) को एच-इंडेक्स 29 (पिछले 6 वर्षों में 23), बायोटेक्नोलॉजी के प्रो. राजर्षि कुमार गौड़ को एच-इंडेक्स 28 और भौतिकी विभाग के डॉ. अम्बरीश के श्रीवास्तव एच इंडेक्स 27वां स्थान मिला है।
वर्जन
एडी साइंटिफिक इंडेक्स में हमारे 75 वैज्ञानिकों की उपस्थिति, वैश्विक रैंकिंग्स में संस्थान की सशक्त भागीदारी और उत्कृष्ट शोध संस्कृति को दर्शाती है। ये सभी हमारे सतत शैक्षणिक एवं नवाचार प्रयासों का प्रमाण हैं।
-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति