फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में दीक्षांत की तैयारियों के लिए अगले हफ्ते गठित होगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त के अंतिम हफ्ते या सितंबर में प्रस्तावित है 44वां दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षांत समारोह को लेकर प्राथमिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीक्षांत समारोह अगस्त के अंतिम हफ्ते या सितंबर में प्रस्तावित है। इसे लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन अगले हफ्ते किए जाने की संभावना है।
पहली बार डीडीयू के दीक्षांत समारोह का आयोजन कैंपस से बाहर योगिराज बाबा गंभीरनाथ ऑडिटोरियम में होने की संभावना है। विश्वविद्यालय में दीक्षांत के क्रम में विभिन्न आयोजन और प्रतियोगिताएं होती हैं। ये आयोजन एक सप्ताह तक चलते हैं। उन आयोजनों का खाका तैयार करने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया जाता है। डीडीयू प्रशासन जुलाई महीने में ही विभिन्न कमेटियां गठित कर लेना चाहता है, ताकि समय रहते योजनाबद्ध तरीके से आयोजन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
वर्जन
44वें दीक्षांत समारोह के लिए राजभवन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। दीक्षांत के लिए कुलाधिपति का समय मिलने के साथ ही तैयारियां तेज कर दी जाएंगी। दीक्षांत सप्ताह व मुख्य समारोह के लिए अगले हफ्ते तक विभिन्न कमेटियां गठित कर ली जाएंगी।
- प्राे. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें