फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 70 कॉलेजों ने अपलोड नहीं किए आंतरिक मूल्यांकन के अंक, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू : अप्रैल में प्रस्तावित हैं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन


अंक अपलोड न होने की वजह से स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का नहीं आया परिणाम


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन अभी तक कुछ कॉलेजों ने विषम सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इसकी वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब 70 कॉलेजों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्हें जल्द अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
कॉलेजों की ओर से अंक अपलोड न करने की वजह से स्नातक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी जारी नहीं हो सका है। जिन कॉलेजों ने अंक अपलोड किए हैं, उनका परिणाम जारी हो गया है। परास्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के ज्यादातर विषयों के परिणाम घोषित भी हो गए, लेकिन कॉलेजों में स्नातक (बीए, बीएससी और बीकॉम) के परिणाम अब तक अघोषित है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले ही कॉलेजों को निर्देश दिया था कि वे आंतरिक मूल्यांकन व प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दें। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद रिमाइंडर पर रिमाइंडर दिए जाते रहे, लेकिन कॉलेजों ने अंक अपलोड करने में शिथिलता बरती। अभी तक अंक अपलोड नहीं करने पर कुलपति ने नाराजगी व्यक्त की है। कॉलेजों से स्पष्टीकरण मांगा है।
15 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों 15 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इस परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भी भरा जा चुका है।
राज्यपाल भी व्यक्त कर चुकी हैं नाराजगी
कॉलेजों के देर से अंक अपलोड करने पर पिछले वर्ष दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि कॉलेज देर से अंक अपलोड करते हैं, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय को परिणाम घोषित करने में देरी होती है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बरती तो कुछ कॉलेज समय से अंक अपलोड करने लगे। कुछ अभी भी देर कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
विषम सेमेस्टर में पीजी के ज्यादातर परिणाम घोषित हो चुके हैं। कुछ कॉलेजों ने आंतरिक या प्रायोगिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- डॉ कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें