फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एजेंसी देने के नाम पर 3.50 लाख रुपये हड़पे, केस

Wed, 19 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक के आदेश पर एमडी, जीएम समेत कर्मचारियों पर दर्ज हुआ केस, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

चौरीचौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार की सुनीता गुप्ता को एजेंसी देने के नाम पर जालसाजों ने 3.50 लाख रुपये हड़प लिए। सुनीता ने एसपी ट्रैफिक/अध्यक्ष व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद चौरीचौरा थाने में कोको फूड एंड बेवरेजेस स्नेपला खत्री देवबंद सहारनपुर की कंपनी के एमडी विनीत चौधरी, जीएम अजय चौधरी, शैलेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, नफीस सिद्दीकी, संदीप रस्तोगी, अजय चौधरी जीएम, विनीत चौधरी एमडी, के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सुनीता गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि वह परिवार की जीविका चलाने के लिए श्रीमहावीर ट्रेडर्स के नाम से किराना का काम करती हैं। कंपनी के शैलेंद्र पांडेय और संतोष पांडेय उनकी दुकान पर आए और खुद को कोको फूड एंड बेवरेजेस स्नेपला का एरिया एजेंट बताया। दोनों ने कहा कि हमारी कंपनी उच्च क्वालिटी का बिस्किट बनाती है। हम आपको इस क्षेत्र का काम देते हैं। हमारे सेल्समैन ऑर्डर ले आएंगे और माल भी बिकवा देंगे। इनकी बातों पर विश्वास करते हुए बैंक के लोन अकाउंट से 30 अगस्त 2024 को 50 हजार और 02 सितंबर को ढाई लाख रुपया दे दिए। इसके बाद छह सितंबर को 50 हजार रुपया दिया। उन्होंने शीघ्र बिस्किट भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने न बिस्किट भेजा और ना ही पैसे वापस किए। कई बार मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन आज तक इन्होंने रुपये नहीं भेजे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें