फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में 3,442 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई
विज्ञापन

गोरखपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के चार विषयों की परीक्षाएं शनिवार को आयोजित की गईं। सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा के पहले डीआईओएस ने पीपीगंज सहित अन्य आसपास के परीक्षा केंद्रों पर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और शिक्षकाें एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में 51,436 में से 3,442 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1,119 में से 1,070 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 14,503 में से 849 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा में 833 में से 805 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से की गई सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
जिले के सभी 199 परीक्षा केंद्रों की लाइव माॅनिटरिंग जुबिली इंटर काॅलेज में बने कंट्रोल रूम से की गई। सभी परीक्षा केंद्रों का राज्य स्तरीय जनपदीय पर्यवेक्षक रामाज्ञा कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मण्डलीय सचल दल एवं जनपदीय सचल दल ने निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें