फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झूसी और रामबाग स्टेशन से चलाई गई 32 मेला स्पेशल, हर आधे घंटे पर एक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ज्यादा नौ ट्रेन गोरखपुर के लिए चलीं, मऊ, भटनी, छपरा और देवरिया के लिए भी ट्रेनें चलाई गईं
विज्ञापन

गोरखपुर कंट्रोल रूम से होती रही माॅनीटरिंग, रेलवे बोर्ड ने पूरी रात लिया फीडबैक

गोरखपुर। महाकुंभ में स्नान करने गए श्रद्धालुओं को सकुशल वापस लाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार को झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों से 30 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। इसमें सबसे ज्यादा गोरखपुर के लिए नौ ट्रेनें शामिल हैं। महाप्रबंधक और रेल अधिकारी पूरी रात कंट्रोल रूम से निगरानी करते रहे। वहीं, रेलवे बोर्ड से भी पल-पल का फीडबैक लिया गया। शाम को जब ट्रेनों में भीड़ कम हुई तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

रेल प्रशासन के मुताबिक, झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों से गोरखपुर के लिए 9, भटनी के लिए 5, बलिया के लिए 4, छपरा एवं मऊ के लिए 03-03, बनारस, वाराणसी सिटी एवं गाजीपुर सिटी के लिए 02-02 समेत 06, औंड़िहार के लिए 01 और 01 रिंग रेल सहित कुल 32 ट्रेनें चलाई गई हैं। इसके अलावा चार नियमित ट्रेनें भी चलीं। सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ थी। बृहस्पतिवार को ही करीब डेढ़ लाख यात्रियों को प्रयागराज से अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों से भेजा गया। रात नौ बजे तक गोरखपुर स्टेशन पर आठ ट्रेनें आ चुकी थीं। स्टेशन पर यात्रियों को ठहरने के लिए तीन अस्थाई विश्रामालय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
झूसी में यात्रियों की भीड़ रही ज्यादा, अफसर लेते रहे अपडेट
प्रयागराज के झूसी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। कंट्रोल रूम में एक तरफ जहां महाप्रबंधक सौम्या माथुर और अन्य अधिकारी ऑनलाइन निगरानी कर रहे थे, वहीं परिचालन विभाग के अधिकारी लगातार मोबाइल फोन पर गाड़ियों का अपडेट लेते रहे और जरूरी निर्देश देते रहे। भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से ट्रेनें प्रयागराज भेजी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें