फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में बनाए जाएंगे केंद्र
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में 30 आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। 126 केंद्रों की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इनकी भी स्वीकृति मिल जाएगी। इनका निर्माण प्राथमिक विद्यालयों में किया जाएगा। पंचायती राज विभाग को कार्यदायी संस्था निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायतें इनका निर्माण कराएगी। मनरेगा के तहत मजदूरों से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालय में बनाया जाएगा। एक केंद्र के लिए एक हॉल, बरामदा, एक किचन एवं शौचालय का निर्माण कराया जाता है। जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने घर में केंद्र चलाती हैं या कोई उपाय करती हैं। इसकी वजह से बहुत से केंद्र ठीक से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। न ही उनकी निगरानी ठीक से हो पा रही है। इसे देखते हुए शासन की तरफ से तत्काल 30 केंद्रों की स्वीकृति दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें