एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को पहचान पत्र पास रखने की अपील की
गोरखपुर। सिविल कोर्ट में फर्जी अधिवक्ताओं को पकड़ने की कवायद शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन ने बुधवार को फर्जी अधिवक्ताओं को पकड़ने के लिए 23 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मृत्युंजय राज सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी फर्जी अधिवक्ताओं की जांच कर इसकी रिपोर्ट एसोसिएशन को साैंपेगी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय व मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि कमेटी में मृत्युंजय राज सिंह संयोजक व स्नेहा मिश्रा, पुष्पा सिंह, अनिल पासवान, अनुराग उपाध्याय, अभिषेक पांडेय सह संयोजक बनाए गए हैं। रविंद्र भूषण धर दूबे, वेद भूषण रावत, आशुतोष पांडेय, अनूप शुक्ल, आदर्श शुक्ल, बृजेंद्र सहाय मिश्र, सुमित कुमार मिश्र, सूरज यादव, मोहम्मद आतिफ, कविता पासवान, मनीष कुमार द्विवेदी, विष्णु मोहन यादव, शुभम यादव, क्षेमेश पांडेय, आदित्य सिंह, अंकुर त्रिपाठी गोविंद उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है।
पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की ओर से जारी पहचान पत्र व सीओपी कार्ड अपने पास जरूर रखें, ताकि जांच करके फर्जी लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही फर्जी वकीलों को चिह्नित कर उनकी सूचना देने की अपील की है।