फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीसीआर पैनल लगाने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी अरुण कुमार सिंह से डीसीआर पैनल लगाने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पादरीबाजार निवासी कंपनी के एजेंट ने नॉन-डीसीआर पैनल लगाकर ठगी की और फर्जी दस्तावेज बनाकर डीसीआर पैनल का गलत सर्टिफिकेट जारी कर दिया। जांच में पाया गया कि सर्टिफिकेट में दर्ज इनवर्टर का सीरियल नंबर घर पर लगे इनवर्टर से मेल नहीं खाता। अरुण सिंह ने बताया कि एग्रीमेंट पेपर पर उनकी मां के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने पहले उपभोक्ता फोरम जाने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी राज करन नय्यर ने सीओ गोरखनाथ रवि सिंह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें