फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में 17 लोग बिना टिकट के कर रहे थे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ के बीच पेंट्रीकार के कर्मचारी सुरक्षा और सतर्कता को तार-तार कर व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। दिल्ली से आ रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस में ही ऐसी ही एक गोपनीय सूचना पर पूर्वोत्तर रेलवे की विजिलेंस टीम ने गोंडा से गोरखपुर के बीच छापा मारकर 17 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। यात्रियों ने स्वीकार किया कि उनसे ढाई हजार रुपये लेकर ट्रेन में बैठाया गया था। यात्रियों से 19 हजार रुपये जुर्माना लेकर गोरखपुर में उतार दिया गया। पेंट्रीकार के ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने मंगलवार की रात गोंडा स्टेशन पर आनंदविहार से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार को चेक किया। जांच में पेंट्रीकार में आनंदविहार से सवार 17 लोग मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, सुगौली, बगहा आदि स्टेशनों के लिए बैठाए गए मिले। यात्रियों ने पेंट्रीकार मैनेजर को 1500 से 2500 रुपये तक दिए थे। विजिलेंस टीम ने पेंट्रीकार मैनेजर से यात्रियों का किराया वापस कराया। इसके बाद इन सभी यात्रियों से जुर्माना लेकर गोरखपुर स्टेशन पर उतार दिया गया।
इसके अलावा विजिलेंस टीम ने अहमदाबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस के एसएलआर बोगी में ओवरलोड लगेज पकड़ा। टीम ने एसएलआर बोगी की पुन: तौल कराकर छपरा, बलिया, वाराणसी मऊ तथा गोरखपुर पार्सल कार्यालय की भूमिका पर संदेह जताया।
विज्ञापन

-

बिहार वाली ट्रेनों में हर दिन बैठा रहे यात्री
पूछताछ में यह बात पता लगी कि दिल्ली में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान यात्री प्रमुख ट्रेनों की पेंट्रीकार में चढ़ जा रहे हैं। इसमें रेल कर्मियों के अलावा कोच अटेंडेंट और पेंट्रीकार में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका होती है। वे यात्रियों से मनमानी पैसा लेकर पेंट्रीकार में बैठा देते हैं। कुछ यात्रियों को कोच अटेंडेंट सामान कोच गेट के पास सामान रखने वाले बॉक्स में घुसा देते हैं। कभी रुपयों के बंटवारे को लेकर कोई बात न हो तो मामला छिप जाता है।

विशेष ट्रेनों में यात्रियों के लिए उपलब्ध है सीट
गोरखपुर। छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिये रेलवे प्रशासन विशेष ट्रेनों का संचलन करा रहा है। 15 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में तीन, द्वितीय श्रेणी में 72, तृतीय श्रेणी में 81 एवं तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी में 15 बर्थ उपलब्ध है।
यह जानकारी देते हुए रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 61 एवं तृतीय श्रेणी में 435 बर्थ उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को चलने वाली गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 13 बर्थ उपलब्ध है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें