फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खतरे वाली बात नहीं..मुर्गाें में नहीं मिला बर्ड फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति में मिला था संक्रमण, इसके बाद मुर्गों का सैंपल गया था जांच के लिए
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने 1300 से अधिक सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव
अब नए सिरे से जांच के लिए दोबारा भेजा जाएगा मुर्गों का सैंपल
गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने के बाद पोल्ट्री फॉर्मों में भी संक्रमण की आशंका जताई गई थी। राहत वाली बात यह है कि पोल्ट्री फॉर्मों के मुर्गों में संक्रमण नहीं मिला है। पशुपालन विभाग ने मंडल से करीब 1300 नमूने जांच के लिए इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली भेजे थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब नए सिरे से मुर्गों का सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेजा जाएगा।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत के बाद उसका विसरा जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था। 12 मई को आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से सतर्कता बरतते हुए पशुपालन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने जिले के 20 ब्लाकों में संचालित पोल्ट्री फॉर्मों पर जाकर नमूने संग्रहित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ (मुख्य पशु चिकित्साधिकारी) डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के 248 पोल्ट्री फाॅर्मों से 563 पक्षियों के नमूने बरेली भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज से करीब 1300 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा पोल्ट्री फाॅर्म पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। किसी भी पोल्ट्री फार्म पर चूजों या पक्षियों के मरने की खबर नहीं है। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बर्ड फ्लू की पहचान और बचाव के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें