रामजी मिश्र मेमोरियल द्वितीय तैराकी प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग में आयोजित
सब जूनियर, जूनियर और सीनियर ओपन तैराकी में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन
गोरखपुर। पंडित रामजी मिश्र मेमोरियल द्वितीय तैराकी प्रतियोगिता रविवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडिम के तरणताल में आयोजित हुई। सब जूनियर, जूनियर व सीनियर ओपन वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में 150 से बालक व बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के 200 मीटर फ्री स्टाइल में विश्वजीत यादव प्रथम, आशुतोष प्रजापति द्वितीय और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर ब्रेस्ट स्टाइल में श्रेयांश प्रजापति प्रथम, अनुदीप उपाध्याय द्वितीय व अथर्व राज सिंह तृतीय रहे। समूह तीन में माधव त्रिपाठी प्रथम, अमर्त्य दुबे द्वितीय, शिव स्वरूप श्रीवास्तव तृतीय रहे। ग्रुप चार में दिवेश सिसौदिया प्रथम, अनुजीत यादव द्वितीय, आयुष शर्मा तृतीय रहे। 50 मीटर बटरफ्लाई में मनंजय चौहान प्रथम, अपूर्व द्वितीय, आदित्य प्रकाश तृतीय रहे।
50 मीटर ब्रेस्ट स्कोर बालिका वर्ग में अभया भारती प्रथम, अंशू द्वितीय, प्रीति तृतीय, 50 मीटर बटरफ्लाई में आराध्या सोनी प्रथम, मीनाक्षी सिंह द्वितीय, श्रेयांश राय तृतीय रहीं। 50 मीटर फ्री स्टाइल में श्रेया यादव प्रथम, समृद्धि तिवारी द्वितीय व तृषा चौहान तृतीय रहीं। 50 मीटर फ्री स्टाइल ग्रुप फोर में तान्या यादव प्रथम, आत्मिका चौरसिया द्वितीय, मन्नत मल्ल तृतीय रहीं।
इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने इसका शुभारंभ किया7 समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने पुरस्कार वितरण किया। जिला जल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अभय मिश्र ''''नंदू'''' ने अतिथियों का स्वागत व महासचिव अंजनी मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष शरद मिश्र, भूपेंद्र उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, अवनीश सिंह, मोहन शुक्ल आदि मौजूद रहे।