फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के 232 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट के लिए आने लगीं कंपनियां
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कैंपस प्लेसमेंट को लेकर अच्छी खबर है। सत्र 2025-26 के शुरुआती तीन महीनों में ही अब तक 232 छात्र-छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट मिल चुका है। कुल 13 कंपनियों ने इन छात्रों को चार लाख से 14 लाख तक का पैकेज ऑफर किया है।

एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि औरंगाबाद ऑटो एंसिलरी ने सर्वाधिक 114 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट ऑफर किया है। इसके अलावा अनलॉक्स एकेडमी में 46, मोविडु टेक्नाेलॉजी में 26, इंटेलीपाट में 19 और आईबीएम में 15 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। जोश टेक्नोलॉजी ने दो छात्रों को क्रमश: 12.35 लाख और 14.23 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। इसके अलावा टेसेल टेक्नोलॉजी में एक छात्र को 11 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेएसडब्ल्यू, एक्सेंचर, इंफोचिप, एस्कॉर्ट्स, टीसीएस, रिलायंस जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए ड्राइव की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि इन कंपनियों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें