फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 12 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। नकहा नंबर एक यादव टोला निवासी चंद्रशेखर यादव से मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की जालसाजी हो गई। रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस गुलाम अशरफ, नूर मोहम्मद, कैसर, शमसुद्दीन, मो. सकूर और पल्लवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर यादव ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में एक दुकान पर आते-जाते मेरी मुलाकात तिवारीपुर के जफर काॅलोनी निवासी गुलाम अशरफ से हुई। उसने बताया कि भाई नूर मोहम्मद एयरटेल कंपनी में गोरखपुर में अधिकारी है। उनके आदेश पर टावर लगाए जाते हैं। तुम्हारी भी खाली जमीन है, वहां टावर लगवा दूंगा। मैंने सहमति दी तो अशरफ ने अपने भाई को कॉल कर मुझसे बात कराई। एक सप्ताह बाद नूर मोहम्मद मेरे घर आया, जमीन देखने के बाद मेरा आधार कार्ड, चार रंगीन फोटो और अन्य कागजात लिए। बोला कि कंपनी से सहमति मिलते ही आपको 55 लाख रुपये एडवांस में दिए जाएंगे।
इसके अलावा प्रतिमाह 45 हजार किराया दिया जाएगा। इसमें से आपको 10 हजार चौकीदार को देने हाेंगे, बाकी आप पैसे आप रखेंगे। इसमें पहले 12 लाख खर्च आएगा। बात पर विश्वास करके मैंने 12 लाख रुपये दे दिए। टावर लगने में विलंब होने पर शमसुद्दीन से बात की तो उसने पल्लवी नाम की किसी लड़की से बात कराई। पल्लवी ने बताया कि पेपर की कार्यवाही चल रही है। जल्द ही टावर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें