फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: सफाई में होटल क्लार्क्स, शाही ग्लोबल अस्पताल, रैंपस स्कूल नंबर वन

Tue, 07 Jan 2020 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के होटल, स्कूल और अस्पतालों में हुए सर्वे में पार्क रोड स्थित होटल क्लार्क्स ग्रैंड, तारामंडल क्षेत्र स्थित शाही ग्लोबल अस्पताल और शाहपुर का रैंपस स्कूल सफाई के मामले में पहले पायदान पर हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020 के तहत नगर निगम ने सफाई को लेकर शहर के टॉप थ्री होटल, अस्पताल और स्कूल की सोमवार को सूची जारी की। यह रैंकिंग कूड़ा निस्तारण, सफाई, शौचालय और हरियाली के आधार पर हुई है।
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक होटल में विजय चौक के पास बने एडी मॉल में स्थित निर्वना सरोवर पोर्टिको दूसरे नंबर जबकि मोहद्दीपुर स्थित रेडिसन ब्लू तीसरे नंबर पर है। इसी तरह अस्पताल में पार्क रोड स्थित बुद्धा अस्पताल दूसरे और त्रिमूर्ति अस्पताल तीसरे जबकि स्कूल की श्रेणी में सरस्वती विद्या मंदिर सूर्यकुं ड दूसरे और एचपी स्कूल तीसरे पायदान पर है।

केंद्रीय टीम आम लोगों से ले रही फीडबैक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 को लेकर नगर निगम क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है। चार जनवरी से ही केंद्रीय टीम आम लोगों से सफाई को लेकर फीडबैक ले रही है। यह सिलसिला 31 जनवरी तक चलेगा। सर्वे गोपनीय तरीके से हो रहा है। टीम 11 बिंदुओं पर सर्वे कर रही है।

इस आधार पर हुई रैंकिंग
होटल, अस्पताल और स्कूलों की रैंकिंग विभिन्न मानकों पर की गई है। संस्थाओं में सफाई व्यवस्था, सूखे और गीले कूड़े के निस्तारण के इंतजाम, हरियाली, उसके इस्तेमाल, पुरुष और महिलाओं के टॉयलेट आदि की सुविधा जांची गई। होटलों और अस्पतालों में जल निकासी के साथ ही इनके ट्रीटमेंट को भी रैंकिंग का आधार बनाया गया है।

अपर नगर आयुक्त,डीके सिन्हा ने कहा- स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 की गाइड लाइन में टॉप थ्री संस्थाओं की सूची जारी की जानी है। कूड़े की कंपोस्टिंग, सॉलिड वेस्ट के निस्तारण और उसके इस्तेमाल आदि मानकों पर शहर के सभी प्रमुख होटल, अस्पताल और स्कूलों का सर्वे किया गया था जिसके बाद रैंकिंग जारी की गई।
विज्ञापन

टॉप थ्री रैंक वाले होटल
1. क्लार्क्स ग्रैंड
2.निर्वना सरोवर पोर्टिको
3.रेडिसन ब्लू

टॉप थ्री रैंक वाले हॉस्पिटल
1.शाही ग्लोबल हॉस्पिटल
2.बुद्धा हॉस्पिटल
3.त्रिमूर्ति हॉस्पिटल

टॉप थ्री रैंक वाले स्कूल
1.रैंपस, शाहपुर
2.सरस्वती विद्या मंदिर, सूर्यकुंड
3.एचपी स्कूल, सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें