अमर उजाला फाउंडेशन की शहरवासियों को बेहतर निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की महिम के तहत सोमवार को बिछिया, सर्वोदय नगर स्थित हरी मैरेज लॉन में 116 लोगों की सेहत की जांच की गई और दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
हेल्थ रथ में एवन हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर पैडलेगंज के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. रिंकू चतुर्वेदी ने मरीजोें का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं लिखीं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट दुर्गेश और जयहिंद ने मरीजों को दीं। हेल्थ कैंप के आयोजन में स्थानीय पूर्व पार्षद उर्मिला देवी और चंद्रभान प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सर्वोदय नगर स्थित हरि मैरेज लॉन पहुंचा। सर्दी और गलन के बावजूद यहां काफी संख्या में महिलाएं हेल्थ रथ का इंतजार करते मिले। एवन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच और परामर्श शुरू किया।
विज्ञापन
हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ आयुष, अंकुर प्रजापति और दुर्गेश ने मरीजों का बीपी, ब्लड शुगर आदि जांच कीं। नर्सिंग स्टाफ की प्रीति मिश्रा, गीता साहनी और अनिरुद्ध प्रजापति ने मरीजों की देखभाल मेें सहयोग किया। मरीजों को आवश्कता अनुसार तीन से दस दिन की दवाएं लिखी गईं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह दवाएं उपलब्ध कराई गईं। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी शिविर में लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने आते रहे, अंत तक 116 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओें का लाभ लिया।
इनका रहा विशेष सहयोग
सर्वोदय नगर हरि मैरेज लॉन में अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ के आयोजन में पूर्व पार्षद चंद्रभान प्रजापति, उर्मिला देवी और उनके सहयोगी अनिल यादव, गोविंद प्रजापति, अक्षयवर कनौजिया, राजपति यादव, रजत पटवा और विक्रम यादव ने विशेष योेगदान दिया। मैरिज लॉन में मरीज और उनके तीमारदारों के बैठने और चाय पान की विशेष व्यवस्था की गई थी।
----- हड्डी की समस्या के मरीज ज्यादा आए
हरि मैरिज लॉन में अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ पर जोड़ों में दर्द, घुटनों की समस्या, कमर दर्द आदि हड्डी से जुड़ी समस्याओं के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। बुखार, बदनदर्द, त्वचा की समस्या, श्वास रोग, दिल की समस्या आदि शिकायत वाले मरीज भी आए। चिकित्सकों के परामर्श पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से इन मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
------
लोगों निशुल्क स्वास्थ्स सेवाएं और दवाएं उपलब्ध कराना पुण्य का काम है। अमर उजाला फाउंडेशन शहर वासियों की सेहत दुरुस्त करने की मुहिम चला रहा है यह बेहतरीन कार्य है। फाउंडेशन की इस मुहिम में एवन हॉस्पिटल हमेशा सहयोग करेगा। कैंप में जिन मरीजों की सेहत की जांच की गई हॉस्पिटल में जांच कराने पर उन्हें विशेष छूट दी जाएगी। डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, एवन हॉस्पिटल पैडलेगंज रोड
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ आज अलहदादपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचेगा। हेल्थ रथ में मानसी हॉस्पिटल, छात्र संघ चौराहा के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित एमडी, डॉ. अजय सिंह एमडी और डॉ. ऋषि लोगों की सेहत जांचेंगे। हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट मुन्ना और धर्मेंद्र मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निशुल्क जांच करेंगे।
नर्सिंग स्टाफ सुमन और कंचन मरीजों की सहायता में मुस्तैद रहेंगी। हेल्थ रथ बुधवार को जाफरा बाजार मस्जिद के पास पहुंचेगा और दस जनवरी को ग्राम अड़िलापार पहुंच रक लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाओं की सेवा दी जाएगी। हेल्थ शिविर में शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालोें के विशेषज्ञ चिकित्सक और उनकी टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
मरीजों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाएं दी जाएंगी। पार्षद आनंद वर्धन का विशेष सहयोग रहेगा।