फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर सांसद रवि किशन बोले, गुजरात में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत

Tue, 22 Nov 2022 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सांसद रवि किशन शुक्ला गुजरात चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कई जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सांसद ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा फिर सत्ता में आएगी और विपक्षी दलों का जीत का सपना चूर-चूर हो जाएगा।
 
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रवि किशन शुक्ला का कहना है कि गुजरात में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी 150 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

सांसद रवि किशन शुक्ला गुजरात चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कई जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सांसद ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा फिर सत्ता में आएगी और विपक्षी दलों का जीत का सपना चूर-चूर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने देश को मोदी जैसा बेहतरीन नेता और प्रधानमंत्री दिया है। मोदी मैजिक के आगे सभी विपक्षी दल और उनकी रणनीति फीकी पड़ रही है। गुजरात में मोदी मैजिक मतदाताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हमने विशेष रूप से गुजरात चुनाव के लिए मोदी के लिए गीत बनाया है। अपनी आवाज में उसे गाया है और गुजरात की जनता उसे खूब पसंद कर रही है। उन्होंने गुजरात की जनता से अपील की कि वह राष्ट्रवाद और विकास के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं। कहा कि निश्चित ही गुजरात में कमल खिलेगा। मोदी के नेतृत्व में भाजपा जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें