फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर सांसद रवि किशन के पीए की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Mon, 13 Jul 2020 07:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
विज्ञापन

गोरखपुर के सांसद रवि किशन के दिल्ली पार्लियामेंट का काम काज देख रहे व्यक्तिगत सहायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी रवि किशन के पीआरओ पवन दुबे  ने दी। उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय पीए सांसद के दिल्ली पार्लियामेंट का काम देख रहे थे।

विज्ञापन


बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें दिक्कत महसूस हुई तो उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सांसद रवि किशन ने अपने कर्मचारियों व आमजन से अपील की है कि इस वैश्विक महामारी कोरोना में सावधानी ही बचाव है। कोरोना संक्रमण गोरखपुर में भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सभी लोगों से अपील है कि अपने घर पर ही रहे। बहुत आवश्यक होने पर मास्क लगा कर ही घर से निकले और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें