फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाएगी MMMUT, शुरू होगा स्किल ओरिएंटेड कोर्स

Wed, 09 Nov 2022 04:38 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

भारत सरकार से अनुबंध होने के बाद विश्वविद्यालय स्किल सर्टिफिकेट कोर्स तैयार करेगा। ये कोर्स कई लेवल के होंगे और इनकी अवधि तीन महीने से लेकर एक साल तक की होगी। पहले विश्वविद्यालय के तृतीय व चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल को विकसित कर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में स्किल ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिसमें दाखिला लेकर आईटीआई से लेकर बीटेक के विद्यार्थी खुद को रोजगार के लिए दक्ष बनाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने एमएमएमयूटी को स्किल डेवलपमेंट पार्टनर बनाने का निर्णय लिया है। जल्द ही उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन, एमएमएयूटी से अनुबंध करेगा। भारत सरकार की कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रदेश सरकार ने पहले चरण में 32 विश्वविद्यालयों को चुना है, इनमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी शामिल है।

योजना के मुताबिक भारत सरकार से अनुबंध होने के बाद विश्वविद्यालय स्किल सर्टिफिकेट कोर्स तैयार करेगा। ये कोर्स कई लेवल के होंगे और इनकी अवधि तीन महीने से लेकर एक साल तक की होगी। पहले विश्वविद्यालय के तृतीय व चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद सभी विद्यार्थी इन कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। कोर्स की डिजाइन से लेकर ट्रेनिंग का खर्चा भारत सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अलग-अलग होंगे कोर्स

स्किल सर्टिफिकेट कोर्स कक्षावार अलग-अलग बनाए जाएंगे। हर कोर्स का लेवल कोड होगा। मसलन, बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अलग कोर्स होगा और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए अलग। कोर्स की डिजाइन व ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक छात्र के हिसाब से भारत सरकार विश्वविद्यालय को बजट देगी।

 प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय को गवर्नमेंट ट्रेनिंग पार्टनर के लिए चयनित किया है। विश्वविद्यालय के अलावा अन्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी भी यह ट्रेनिंग कर सकेंगे। इससे जहां विद्यार्थी नौकरी के लिए दक्ष होंगे, वहीं विश्वविद्यालय के आय का स्रोत भी बढ़ेगा। : प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति एमएमएमयूटी

कौशल विकास की ट्रेनिंग के लिए एमएमएमयूटी से गर्वमेंट ट्रेनिंग पार्टनर के रूप में इस महीने के अंत तक अनुबंध कर लिया जाएगा। पहले चरण में बीटेक तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। : आंद्रे वामसी, डायरेक्टर उ.प्र. स्किल डेवलपमेंट मिशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें